{"_id":"6a4bff2fc527753e9c0d60ab","slug":"nagina-market-inundated-after-30-minutes-of-rain-questions-raised-over-claims-regarding-drainage-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1010-113388-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 30 मिनट की बारिश में नगीना बाजार हुआ जलमग्न, जल निकासी के दावों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 30 मिनट की बारिश में नगीना बाजार हुआ जलमग्न, जल निकासी के दावों पर उठे सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगर में अतिक्रमण हटाने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से हाल ही में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था। इस दौरान नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण हटाए गए और रुके हुए नालों की सफाई का दावा किया गया। जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) नूंह ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद रविवार को करीब 30 मिनट की हल्की बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। बारिश के बाद नगीना बाजार की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उम्मीद थी कि इसके बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन पहली ही बारिश में बाजार की सड़कों पर पानी जमा हो गया। स्थानीय दुकानदार सुरेश, मुरारी, महावीर, जकरिया, महमूद, रामखिलाड़ी आदि ने कहा कि यदि जल निकासी की व्यवस्था समय पर पूरी नहीं हुई तो आगामी बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उनका कहना है कि केवल अतिक्रमण हटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नालों की नियमित सफाई और पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। वहीं, इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) विशाल आजाद ने बताया कि नालों की सफाई का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।