{"_id":"f88fc0c293f917762c8740b1f8abef7b","slug":"nagar-nigam-enchrochment-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की तोड़ ने पकड़ा तूल, होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की तोड़ ने पकड़ा तूल, होगी महापंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 24 May 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम द्वारा नाथूपुर गांव में की गई तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीधे तौर पर निगमायुक्त प्रवीण कुमार पंचायत के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
गांव वालों ने रविवार की सुबह दस गांव के लोगों की महापंचायत बुलाई है। गांव के रविन्द्र कुमार का कहना है कि महापंचायत में दस गांव के लोग एकत्रित होंगे। महापंचायत ही इस मामले में कोई फैसला लेगी। दूसरी ओर पुलिस ने गांव वालों की मांग पर मंगलवार तक का समय लिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
नाथूपुर गांव में दो दिन पहले आग लगने से करीब 200 झुग्गी खाक हो गईं। ये नगर निगम की जमीन पर बसी हुईं थीं। इस दौरान मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने अन्य अतिक्रमण सहित एक ढाई मंजिला भवन भी ढहा दिया। इसके बाद से विवाद बढ़ गया। गांव वालों ने दस्ते पर पथराव किया और कुछ लोगों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
नगर निगम ने डीएलएफ फेस दो थाने में गांव वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव वालों ने शुक्रवार को थाने का भी घेराव किया। इसके बाद भी कोई रास्ता न निकलने पर महा पंचायत का एलान किया गया।