{"_id":"799d11a1c299bd02a0560650314d9aac","slug":"my-son-in-law-are-tied-me-they-dont-give-foor-for-me-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे बेटे-बहू मुझे बांधकर रखते हैं, खाना तक नहीं देते'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे बेटे-बहू मुझे बांधकर रखते हैं, खाना तक नहीं देते'
ब्यूरो/अमर उजाला गुड़गांव
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
डीएलएफ फेज एक थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस की सीनियर सिटीजन सेल की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डीएलएफ फेज एक के ए-8/22 निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेमलता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 2002 में उसके पति ओमप्रकाश की मौत के बाद उसके बेटे राजेंद्र कुमार सोनी और बहु राधिका सोनी उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे।
विज्ञापन
तीन साल पहले आरोपी बेटे और बहू ने उसके साथ मारपीट की। उसे खाने तक नहीं दिया जाता था। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसे घर में बंधक की तरह रखा जाता था। कुछ महीने पहले पुलिस में शिकायत के बाद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस के सिटीजन सेल में हुई जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला सही पाए जाने पर सिटीजन सेल की रिपोर्ट के आधार पर डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने आरोपी बहु-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हेड कांस्टेबल मनीष के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।