फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   muslim woman would marry with husbands brother in ghaziabad

बनी देवर की दुल्हन, सुहागरात के बाद तलाक

Tue, 08 Dec 2015 09:04 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
muslim woman would marry with husbands brother in ghaziabad

शौहर ने फोन पर बीवी को तलाक दे दिया, लेकिन अब उसे अपने किए पर पछतावा है। वह बीवी को दोबारा से साथ रखना चाहता है, लेकिन शरीअती तौर पर वह ऐसा तभी कर सकता है, जब उसकी बीवी दूसरे मर्द से शादी करे, सुहागरात मनाए।

विज्ञापन


इसके बाद फिर दूसरा शौहर उसे तलाक दे। इसे हलाला कहते हैं। काफी जद्दोजहद के बाद सोमवार को दोनों ऐसा करने पर राजी हो गए हैं। अब महिला एक रात के लिए अपने देवर से शादी करेगी।
विज्ञापन


अगले दिन वह उसे तलाक देगा। इद्दत के बाद पहले शौहर से उसका फिर से निकाह कराया जाएगा। यह मामला महिला थाने में आया हुआ था।

शरीअत का पेंच आया आड़े

muslim woman would marry with husbands brother in ghaziabad

महिला खोड़ा की रहने वाली है, उसकी शादी धौलाना में अगस्त 2013 में हुई थी। पांच माह पहले कहासुनी होने पर महिला मायके चली गई।

शौहर ने उसे मोबाइल पर फोन किया और तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर लिया। पिछले महीने महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

महिला थाने में दोनों परिवारों की काउंसलिंग हुई तो तलाक दिए जाने का खुलासा हुआ। सोमवार को काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्ष फिर से साथ रहने को राजी हो गए, मगर शरीअत का पेंच आड़े आ गया।

'शादी बचाने के लिए सहना पड़ा ये कष्ट'

muslim woman would marry with husbands brother in ghaziabad

महिला ने बताया कि यह उसके लिए बेहद कष्ट देने वाला है, मगर अपनी शादी ‘बचाने’ के लिए उसे ऐसा करना पड़ेगा। दूसरी तरफ, शौहर का कहना था वह बेहद शर्मिंदा है, उसे तलाक नहीं देना चाहिए था। हलाला उसके लिए भी किसी सजा से कम नहीं।

‘शरीअत में हलाला इसलिए है ताकि कोई बात बे बात तलाक न दे। शादी जैसे बड़े रिश्ते को मामूली न समझें। छोटी छोटी बातों पर तलाक न दें।' -मौलाना अरशद खालिद

‘काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्ष शरीअती तरीके से हलाला करके फिर से निकाह को राजी हो गए हैं।’- अंजू तेवतिया, महिला थाना एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed