{"_id":"10770c09c0968099e1df063caf30ef65","slug":"muslim-caractors-in-ramleela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान बनेंगे रामलीला के ‘मारीच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरान बनेंगे रामलीला के ‘मारीच’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 22 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो की सबसे बड़ी रामलीला में मुस्लिम कलाकार अलग-अगल भूमिका निभाकर धार्मिक सद्भाव का संदेश देंगे। पाई सेक्टर स्थित रामलीला मैदान में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की लीला में महर्षि विश्वामित्र सेे लेकर राक्षस मारिच की भूमिका भी मुस्लिम कलाकार निभाएंगे।
विज्ञापन
अगामी 25 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला में इमरान खान मारिच की भूमिका में नजर आएंगे तो मुराद महर्षि विश्वामित्र बनेंगे। अहमद खान और पप्पू मियां तकनीशियन की भूमिका अदा करेंगे। भगवान श्री राम के प्रति अटूट आस्था की वजह से ये कलाकार रामलीला कमेटी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
मंचन के दौरान सभी कलाकार पूरी पवित्रता और आस्था के साथ रहेंगे। आर्ट एंड कल्चर फाउंडेशन के प्रमुख सुशील महाराज के नेतृत्व में कलाकारों की टीम ग्रेनो में रामलीला का मंचन करेगी। उन्होंने बताया कि रामलीला में महर्षि के अलावा राक्षस की भूमिका मुस्लिम कलाकार निभाएंगे।
विज्ञापन
जल्द ही मुस्लिम कलाकारों को अन्य महत्वपूर्ण किरदार निभाने पर अंतिम फैसला लिया जाना है। कुछ कलाकार ग्रेनो पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ एक-दो दिन में पहुंचेंगे। रामलीला कमेटी के महासचिव शेर सिंह भाटी का कहना है कि तीन अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। सभी तैयारियां जल्द पूरी होनेवाली है।
एक-दो दिन में शुरू होगा रिहर्सल
ग्रेनो की श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के कलाकारों का रिहर्सल जल्द शुरू होनेवाला है। एक-दो दिन में सभी कलाकार यहां पहुंचने के बाद अपना रिहर्सल शुरु करेंगे। इस बार लंका दहन, सीता हरण समेत अन्य दृश्यों के प्रभावी मंचन को लेकर कलाकार अपने रिहर्सल में खास जोर देंगे।