फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murdered a man found dead body on railway track.

युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Thu, 18 Dec 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Dec 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
murdered a man found dead body on railway track.

फरीदाबाद में जीआरपी थाना क्षेत्र में प्याला फाटक के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसने निजी सुरक्षा एजेंसी के कपड़े पहने रखे थे। पुलिस सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ जीआरपी के चौकी इंचार्ज सोहनपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 7.30 बजे स्टेशन अधीक्षक बल्लभगढ़ ने प्याला फाटक के पास ट्रैक पर एक युवक के शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा तो शव ट्रैक के किनारे पेट के बल पड़ा था और चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका था। उन्होंने बताया कि मृतक की गर्दन, कलाई व हाथ पर धारदार हथियार के आठ निशान मिले। देखने से यही लगता है कि उसकी हत्या की गई और शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया।

सोहनपाल ने बताया कि मौके पर डॉग स्क्वायड और स्पेशल क्राइम टीम को बुलाया गया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि उसने जो कपड़े पहन रखे हैं उस पर एसआईएस लिखा हुआ है। हो सकता है कि वह किसी निजी सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed