फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder plot was hatched due to enmity, two accused arrested

Delhi NCR News: रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
घायल का चल रहा है इलाज
विज्ञापन

मृतक का एक साथी घायल, चल रहा उपचार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दुश्मनी के चलते हुई हत्या की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों चिराग और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। मृतक का साथी घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा है। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त किशन कुमार ने बताया कि भलस्वा, दिल्ली के रहने वाले गौरव ने बताया कि वह अपने दोस्त भलस्वा डेयरी निवासी रेहान राज के साथ कपड़े खरीदने के लिए आजादपुर के मोनेस्ट्री बाजार गया था। जब वे वहीं थे, तो उन्हें समीर, चिराग, रोहित और उनके एक और साथी ने रोका और उन पर चाकू से हमला कर दिया। सभी आरोपी भलस्वा डेयरी के रहने वाले थे, जिनसे उनकी पहले से दुश्मनी थी। घटना के दौरान, आरोपियों ने रेहान और गौरव पर चाकू से कई वार किए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

दोनों घायल लोगों को दिल्ली के जहांगीरपुरी के एक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान रेहान की मौत हो गई। एसीपी राहुल कुमार सिंह व इंस्पेक्टर पूरन पंत की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। इस टीम को 16 फरवरी को मिले इनपुट के बाद दोनों आरोपियों चिराग उर्फ चीकू उर्फ चिरू (19) और रोहित कुमार उर्फ बाला (20 ) को भलस्वा, दिल्ली में आउटर रिंग रोड के पास गंदा नाला रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि लगातार पूछताछ में पता चला कि एक ही इलाके के दो लड़कों के गु्रप के बीच किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। रंजिश में चिराग ने रोहित, समीर और यश के साथ मिलकर रेहान को खत्म करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article