{"_id":"5d1d75518ebc3e3ce96465ce","slug":"murder-of-xii-student-in-gurugram-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, लड़की ने कॉल कर बुलाया था स्कूल के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, लड़की ने कॉल कर बुलाया था स्कूल के पीछे
Thu, 04 Jul 2019 09:11 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में प्रम प्रसंग में दिनदहाड़े बारहवीं के छात्र की गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सेक्टर-10 थाना पुलिस की टीम जांच में गांव की लड़की को लेकर दोनों के बीच विवाद सामने आया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। वजीरपुर गांव निवासी महिला श्यामा अपने बेटे अजय उर्फ मोहित (19) के साथ रहती है।
अजय बारहवीं का छात्र था। गांव के सरपंच शेरसिंह के मुताबिक बुधवार को उसे गांव की एक लड़की ने कॉल करके गांव के स्कूल के पीछे मिलने के लिए बुलाया। छात्र अजय घर से बाजार जाने की बात कहकर अपनी स्कूटी से स्कूल के पीछे पहुंच गया।
विज्ञापन
अजय के पहुंचते ही यहां बैठे अर्चित (20) और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। अर्चित ने उसके साथ अभद्रता करते हुए सिर पर गोली मार दी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अर्चित तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और मौके पर पहुंचे। छात्र को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक अजय गांव की ही लड़की से प्रेम करता था जबकि लड़की अर्चित को चाहती थी। लड़की ने यह बात अजय को भी बता दी इसके बावजूद अजय उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।
माना जा रहा है कि लड़की ने पीछा छुड़ाने के लिए अर्चित को कहा और उसने बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी अर्चित गांव के ही रहने वाले अनिल का बेटा है और पुराना अपराधी है। आरोपी के खिलाफ गढ़ी के रहने वाले एक युवक को अगवा कर हत्या करने का भी मामला है। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन यह काफी समय से फरार था।