फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of delivery boy in Greater Noida friend Mubarak accused arrested

खाना..विवाद और हत्या: मुबारक ने दबाया था जितेंद्र का गला, पहले धर्मेंद्र पर था मर्डर का आरोप; ऐसे सामने आया सच

Thu, 11 Sep 2025 08:06 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 08:06 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी मुबारक व मृतक जितेंद्र उर्फ विनय एक ही गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में हल्दौनी में एक ही कमरे में किराये पर रहकर डिलीवरी ब्वॉय का कार्य करते थे।

विज्ञापन
murder of delivery boy in Greater Noida friend Mubarak accused arrested
दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल, पुलिस हिरासत में आरोपी मुबारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या के मामले में वांछित आरोपी अलीगढ़ के मुबारक को गुरुवार को सूफियाना पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन दोनों में खाना मंगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मुबारक ने जितेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

अलीगढ़ के बिसारा निवासी रवि कुमार का आरोप है कि उसका छोटा भाई जितेंद्र कुमार उर्फ विनय उर्फ टीटू फ्लिपकार्ट में डिलीवरी का काम करता था। इसी कारण वो हल्दौनी गांव में उस्मान फार्म हाउस के पास गली नंबर एक में रह रहा था। उसने घटना से पहली रात में बात की थी। वह काफी डरा हुआ था। वह बार-बार धमकी की बात कर रहा था। 5 सितंबर की सुबह 5 बजे मकबूल अहमद का फोन आया और बताया कि जितेंद्र मरा हुआ पड़ा है। आरोप था कि गांव के ही धमेंद्र ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर रंजिश में गला दबाकर हत्या कर दी थी। वर्ष-2020 में भी उस पर जानलेवा हमला किया था। जिसका मुकदमा अलीगढ़ के थाना गभाना में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अलीगढ़ के बिसारा निवासी मुबारक, जितेंद्र, मनोज, धर्मेंद्र और राजेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी जितेंद्र, मनोज व धमेंद्र तीनों भाई हैं और राजेंद्र उनका पिता है। पहले शव कमरे में मिला था। एक और युवक वहां रहता था। तब हत्या का आरोप नहीं था। मगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी मुबारक व मृतक जितेंद्र उर्फ विनय एक ही गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में हल्दौनी में एक ही कमरे में किराये पर रहकर डिलीवरी ब्वॉय का कार्य करते थे। दोनों में खाना मंगाने को लेकर कहासुनी हुई व विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मुबारक ने जितेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed