{"_id":"5f4eddac795de4203b024c3d","slug":"murder-of-brother-and-friend-killed-on-demand-for-rent-n-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर किया मौसेरे भाई और दोस्त का कत्ल, आरोपी अमरोहा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया मांगने पर किया मौसेरे भाई और दोस्त का कत्ल, आरोपी अमरोहा से गिरफ्तार
Wed, 02 Sep 2020 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में बहुत ही बेरहमी से दो युवकों की चाकू और चापड़ से वारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त गांव कुआं खेड़ा, बछराऊं, अमरोहा निवासी अमीर हसन (46) और गांव बासता, बिजनौर निवासी मोहम्मद आजम (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों ही हत्या के आरोप में आजम के मौसेरे भाई व रूम पार्टनर शाकिर (23) को उसके गांव छुछेला कलां, अमरोहा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान शाकिर ने बताया है कि लॉक डाउन के दौरान वह अपने गांव चला गया था। अमीर व आजम उससे उस दौरान का किराया मांग रहे थे।
विज्ञापन
विरोध करने पर आजम व अमीर ने गाली-गलोच कर उसकी पिटाई कर दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने रविवार रात को दोनों की हत्या कर दी। बाद में वह अपने गांव फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू व चापड़ बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी और हत्या का शिकार दोनों युवकों के बीच लेनदेन का विवाद था। एक ही कमरे में साथ रहने और रिश्तेदार होने के कारण उनके बीच कमरे के किराये, खानपान के खर्च के अलावा एक-दूसरे को उधार देने का व्यवहार भी रहता था। इस तरह के लेनदेन में जन्मी गलतफहमी विवाद और फिर हत्या की नौबत तक पहुंच गई।
दिल्ली में हत्या का शिकार हुए गांव कुआं खेड़ा, बछरायूं (अमरोहा) निवासी अमीर हसन (46) और गांव बास्टा (बिजनौर) निवासी मोहम्मद आजम (45) का हत्यारोपी शाकिर (23) आजम का मौसेरा भाई व रूम पार्टनर है। चुचैला कलां निवासी शाकिर को दिल्ली पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि कुछ समय से इनके बीच आपसी लेनदेन को लेकर तनातनी थी।
रविवार को खाने को लेकर शाकिर का आजम व अमीर हुसैन से विवाद हो गया था। विवाद होने पर आजम व अमीर हुसैन ने शाकिर को फटकारा और फिर पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर शाकिर ने दोनों का सोते समय गला रेतकर कत्ल कर दिया। वारदात के बाद एक बैग में जरूरी सामान लेकर रात में ही अपने गांव चुचैला कलां (अमरोहा) के लिए निकल गया।