{"_id":"63ba163f22a7c728a932466a","slug":"murder-of-a-young-man-solved-after-identification-with-fingerprints-by-delhi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान का कत्ल: फिंगर प्रिंट से पहचान के बाद सुलझी हत्या की गुत्थी, पुलिस के सामने कातिलों ने खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान का कत्ल: फिंगर प्रिंट से पहचान के बाद सुलझी हत्या की गुत्थी, पुलिस के सामने कातिलों ने खोले राज
Sun, 08 Jan 2023 06:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:38 AM IST
सार
तीन जनवरी को दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक थाना पुलिस ने बेहद पेशेवर अंदाज में न सिर्फ हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया बल्कि मृतक की पहचान भी कर उसके परिजनों तक पहुंची। दरअसल तीन जनवरी को पुलिस को आनंद विहार बस अड्डे के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। मृतक के चेहरे को इस कदर कुचला गया था कि उसकी पहचान भी होना मुश्किल था।
पुलिस ने मृतक के फिंगर प्रिंट लेकर उसकी पहचान भजनपुरा निवासी सलमान (25) के रूप में की। उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपियों का भी सुराग मिल गया।
इस आधार पर पुलिस ने शहीद नगर, साहिबाबाद निवासी फैसल और तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया। इनके तीसरे साथ सलमान (अन्य) की तलाश है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गूगूलोथ ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान फैसल और तौसीफ ने बताया कि सलमान झपटमार था। उसे बेहद जल्दी गुस्सा आ जाता था। वह आनंद विहार और उसके आसपास वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर धौंस जमाने के लिए उनके साथ मारपीट करता रहता था।

Trending Videos
कई बार उसने तौसीफ, फैसल और सलमान के साथ भी मारपीट की थी। हत्या से एक दिन पूर्व उसने सभी को मारा था। इस पर इन लोगों ने सलमान की हत्या की साजिश रच ली। दो जनवरी की रात को इन लोगों ने सीमापुरी में शराब पी। बाद में सभी आनंद विहार आ गए।
सलमान ने एक और फिर तौसीफ, फैसल और सलमान से गाली गलौज की। इस बात पर आरोपियों ने झाड़ियों में ले जाकर सलमान पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया। बाद में उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया गया।
सलमान ने एक और फिर तौसीफ, फैसल और सलमान से गाली गलौज की। इस बात पर आरोपियों ने झाड़ियों में ले जाकर सलमान पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया। बाद में उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया गया।