{"_id":"282bd211cf3b0815c1f4016c1e4b93f0","slug":"murder-of-a-mason-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की हत्या से इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री की हत्या से इलाके में फैली सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा (यूपी) के गांव दुलारा निवासी एक राजमिस्त्री की सोमवार रात यहां कुछ अज्ञात लोगों ने सिर पर चोट मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह उसका शव बाईपास रोड स्थित एनएचपीसी चौक के किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई महेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह लोगों ने एनएचपीसी चौके के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। जांच पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने शव देखकर बताया कि मृतक पल्ला पावर हाउस के पास रहता था।
पुलिस लोगों के बताए पते पर पहुंची तो वहां उसे मकान मालिक आनंद मिला। फोटो देखते ही आनंद ने मृतक की पहचान गोविंदा के रूप में की। आनंद ने बताया कि वह और गोविंदा दोनों ही राजमिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम काम खत्म होने पर वह घर लौट आया था, जबकि गोविंदा दोस्तों से मिलने के लिए कहीं चला गया था। गोविंदा शराब पीने का आदी था। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि कनपटी पर चोट मारकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन