फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder In Tihar Jail Prince Tewatia become a criminal by killing father enemy joined lived in live in 2015

Murder In Tihar Jail: पिता के दुश्मन को मार अपराधी बना तेवतिया, 2013 में इस गैंग से जुड़ा, 2015 में लिव इन...

Sat, 15 Apr 2023 05:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Apr 2023 05:55 AM IST
सार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या का मामला सामने आया है। उस पर चाकू जैसे धारदार हथियार से छह से ज्यादा वार किए गए। गैंगवार में हमला करने वाले समेत तीन कैदी भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Murder In Tihar Jail Prince Tewatia become a criminal by killing father enemy joined lived in live in 2015
तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार में मारा गया प्रिंस तेवतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार में मारा गया प्रिंस तेवतिया (30) ने पिता के दुश्मन को मारकर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस मूलत: विकास नगर लोनी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। 
विज्ञापन


वह ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित स्कूल से 12वीं तक पढ़ा था। परिवार में एक छोटा भाई और छोटी बहन है। बहन की शादी हो चुकी है और भाई पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता डीडीए से सेवानिवृत्त हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसके पिता की किसी से दुश्मनी हो गई थी। 2010 में प्रिंस ने उस व्यक्ति की हत्या कर दी। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शक्ति नायडू गिरोह पूरी तरह खत्म हुआ बदला लेने की योजना के तहत प्रिंस ने दिल्ली कैंट इलाके में फॉर्च्यूनर कार की लूट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर कार की लूट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और बाद में वायरल हो गई थी।। तब बदमाश कार को ककरोला इलाके में खड़ी कर फरार हो गए। उसके बाद ही अपराध शाखा ने दो दिसंबर, 2022 को प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। प्रिंस तेवतिया की हत्या के बाद शक्ति नायडू गिरोह का पूरी तरह खात्मा हो गया है। इस गिरोह के एक सदस्य की रोहिणी जेल में हत्या कर दी गई थी।
 

नाबालिग बताने के लिए नकली प्रमाणपत्र दिया

प्रिंस ने पहली हत्या के बाद खुद को नाबालिग साबित करने के लिए नकली जन्म प्रमाण पत्र दिया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया।

तेवतिया पर धारदार हथियार से छह से ज्यादा वार

आपको बता दें कि राजधानी की तिहाड़ जेल में शुक्रवार शाम हुई गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई। उस पर चाकू जैसे धारदार हथियार से छह से ज्यादा वार किए गए। गैंगवार में हमला करने वाले समेत तीन कैदी भी घायल हुए हैं। 

तिहाड़ में गैंगवार जेल नंबर तीन में हुई

तीनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से जेल में कैदियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिहाड़ में गैंगवार जेल नंबर तीन में शाम करीब 6.30 बजे हुई। 
 

प्रिंस पर छह से ज्यादा वार

बताया जा रहा है कि गैंगवार प्रिंस व उसके साथी और विरोधी गिरोह के सदस्य अख्तर रहमान, विनय व बॉबी से हुई। बैरक से बाहर ले जाने के दौरान गैंगवार शुरू हो गई। रहमान ने चाकू जैसे धारदार हथियार से प्रिंस पर छह से ज्यादा वार कर दिए। 


 

इन लोगों के पास भी धारदार हथियार थे। घायल प्रिंस, अख्तर रहमान,बॉबी व विनय घायल हो गए। इनको डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।

 

पिछले कुछ महीने से गुस्से में रहता था प्रिंस

तिहाड़ के सूत्रों का कहना है कि प्रिंस पिछले कुछ महीने से गुस्से में रहता था। वह हर किसी से लड़ता रहता था। वह हर किसी से मारपीट करने लग जाता था। बताया जा रहा है कि रहमान रोहित चौधरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। खबर लिखे जाने तक हरी नगर थाना पुलिस तिहाड़ जेल पहुंच गई थी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

गैंगस्टर रोहित चौधरी के संपर्क में आया प्रिंस

साल 2013 में वह जेल में गैंगस्टर रोहित चौधरी के संपर्क में आया। साल 2014 में वह जमानत पर रिहा हुआ और उसके बाद रोहित चौधरी के निर्देश पर केबल ऑपरेटरों, सट्टा ऑपरेटरों, बिल्डरों से रंगदारी वसूल करने लगा। फरवरी 2015 में, उसका एक वकील परवेश के साथ विवाद हो गया। उसने परवेश के पैर में गोली मार दी। अप्रैल 2015 में वह एक लड़की से मिला और लिव-इन में रहने लगा। लड़की के साथ रहने से इनकार करने पर उसे भी गोली मार दी। 

 

 

रोडरेज के मामले में प्रिंस ने मारी थी गोली

जनवरी 2016 में रोडरेज में आरोपित प्रिंस तेवतिया ने एक को गोली मार दी थी। प्रिंस को गिरफ्तार कर साल 2018 में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। समय बीतने के साथ प्रिंस अपराध की कमाई के बंटवारे को लेकर रोहित चौधरी गैंग से अलग हो गया। साल 2019 में वह पैरोल पर बाहर निकलकर फरार हो गया। अक्टूबर 2019 में स्पेशल सेल से मुठभेड़ हुई और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस तेवतिया पर 16 मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed