{"_id":"7ac467bdc13d144901777df955f51760","slug":"murder-in-gurgaon-by-a-relative-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए रिश्तों को कर दिया तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के लिए रिश्तों को कर दिया तार-तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 20 Mar 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बिजवासन गांव में रहने वाले युवक की उसके ममेरे भाई ने बुधवार की रात को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने शव की पहचान छुपाने के लिए शव को मानेसर के पास खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव की पहचान कर मामले की जांच कापसहेड़ा थाना पुलिस को सौंप दी है।
मूल रुप से गंगाटन डिगल झज्जर का रहने वाला भूपेन्द्र (32) पुत्र रोहताश अपनी बुआ के गांव बिजवासन में रहता था। यहां उसने डेयरी चलाने के साथ एक छोटा कारखाना भी लगा रखा है।
जिसमें वह गारमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ काम करता है। उसने अपने फुफेरे भाई से कुछ पैसा लेकर अपने कारोबार में लगा रखा था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की रात को बिजवासन के रहने वाले उसके फुफेरे भाई राकेश नले धारदार हथियार से उसकी हत्या करने के बाद शव कार में रख कर गुड़गांव के मानेसर के आगे केएमपी से सटी सड़क पर स्थित गांव पाड़ा गांव में सरसों के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
मानेसर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के आने के बाद पूरे मामले की जांच दिल्ली के कापसहेड़ा थाना पुलिस ने शुरु कर दी है।