फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder after cricket match beat

क्रिकेट में मिली हार का लिया खौफनाक बदला

Thu, 15 May 2014 10:07 PM IST
Updated Thu, 15 May 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
Murder after cricket match beat

बताया गया है कि 11 मई को युवक गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ सरकारी स्कूल में क्रिकेट मैच खेल रहा था।

विज्ञापन


मैच के दौरान हार-जीत के लिए लगी शर्त को लेकर उसका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। उस दौरान गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था।

लेकिन अगले दिन 12 मई को युवक गांव में किसी काम से जा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए युवक का बड़ा भाई व अन्य लोग भी आए।

दो महिलाओं पर एफआईआर, पर क्यों?

Murder after cricket match beat

हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी जिसके  बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार दोपहर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

चौकी इंचार्ज के मुताबिक इस मामले में दूसरे पक्ष के दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने इन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पीड़ित पक्ष ने उस एक शख्स और उसके छह बेटों समेत हत्या करने वाले युवक व उसके भाई पर मुकदमा दर्ज कराया है। ता‌ज्जुब की बात ये है कि इन लोगों के साथ दो अन्य महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद का है मामला

Murder after cricket match beat

फरीदाबाद के थाना सेक्टर-55 के भनकपुर गांव में कुछ युवकों के बीच क्रिकेट मैच को लेकर हुए मामूली से विवाद ने खूनी रूप ले लिया। झगड़े के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना ने एक युवक की जान ले ली।

पुलिस ने हमले के आरोपी दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। दो महिलाओं सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना थाना सेक्टर-55 की सिकरौना चौकी क्षेत्र के गांव भनकपुर की है।

पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय जितेंद्र अपने परिजनों के साथ भनकपुर में रह कर खेती का काम करता था। उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed