फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   muradnagar police hostage and beaten during arrest rape accused

यूपी पुलिस को बनाया बंधक: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने पहुंची टीम पर हमला, पांच नामजद समेत 40 अज्ञात पर FIR

Sat, 11 May 2024 08:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 May 2024 08:57 PM IST
सार

मुरादनगर में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने पहुंचे पुलिस कर्मियों को पहले बंधक बनाया और अभद्रता कर मारपीट की। दरोगा की तहरीर पर पांच नामजद समेत 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
muradnagar police hostage and beaten during arrest rape accused
यूपी पुलिस - फोटो : istock

विस्तार

पाइप लाइन पर ईट भट्टे पर दुष्कर्म के आरोपी को पकडने पहुंची टीला मोड़ थाना पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस की घेराबंदी कर लोगों ने आरोपी को छुड़ा लिया और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर मारपीट की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोग मौके से भाग गये। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर पांच नामजद समेत 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


थाना टीला मोड़ में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है, शुक्रवार रात टीला मोड़ पुलिस आरोपी की लोकेशन पर मुरादनगर पाइप लाइन मार्ग पर बहादरपुर स्थित एक ईट भटटे पर पहुंची। दरोगा विजय कुमार पुलिस कर्मी सोनू बालियान, पुनीत, योगेंद्र, खुशबू बालियान समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र नागर उर्फ जब्बार को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस उसे पकड़कर ले जाने लगी तो उसने शोर मचा दिया कि पुलिस वाले मुझे पकड़कर ले जा रहे है। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने हाथों में ईट पत्थर व लाठी डंडे लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की वर्दी देखकर भी लोग शांत नहीं हुए। बताया गया है कि लोगों ने पुलिस को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस से अभद्रता करते मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची, मौके से लोग फरार हो गये। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बहादरपुर स्थित ईट भटटे पर टीला मोड थाने की पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट करने की सूचना मिली थी। दरोगा विजय कुमार की तहरीर पर जितेन्द्र नागर उर्फ जब्बार, हरीश नागर, कुलदीप नागर, अनुज नागर, सत्ते नागर निवासी अज्ञात व 35 से 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।


दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने छुड़ाया
बताया गया है कि जितेंद्र नागर पर टीला मोड़ थाना में 376, 506 व  120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज है। वह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। शुक्रवार रात को पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। लेकिन उसने स्थानीय लोगों को पुलिस के खिलाफ हंगामा करा दिया। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी को जबरन छुड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed