फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Munna Bajrangi's security increases in Tihar Jail

तिहाड़ जेल में मुन्ना बजरंगी की सुरक्षा बढ़ी

Fri, 20 Dec 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi's security increases in Tihar Jail

यूपी की जेल से दिल्ली में मामले की सुनवाई के लिए लाए गए मुन्ना बजरंगी की तिहाड़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसे तिहाड़ के स्पेशल सिक्यूरिटी वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन


तिहाड़ की जेल संख्या तीन में मुन्ना बजरंगी को एक दिन पहले लाया गया है। बृहस्पतिवार को अदालत में मामले की सुनवाई में भाग लेने के बाद वह दोपहर दो बजे तिहाड़ जेल वापस लौट आया।
विज्ञापन


हालांकि जेल प्रशासन की ओर से मुन्ना बजरंगी से संबंधित सूचनाएं गोपनीय रखने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो उसके वार्ड के आसपास सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता का कहना है कि मुन्ना बजरंगी को बुधवार को यूपी की जेल से तिहाड़ लाया गया। दिल्ली की अदालत में चल रहे मामले की सुनवाई के लिए उसे यहां लाया गया है।

एक-दो दिन बाद यहां से उसे चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच यूपी की जेल में भेजा जाएगा। दिल्ली में उस केस का ट्रायल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed