दिल्ली नगर निगम चुनाव: प्रमुख दलों सहित 139 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नगर निगम के 13 वार्डों के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई है। आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित 139 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सबसे अधिक नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल किए गए। समस्त चुनाव अधिकारियों के कार्यालयों में सोमवार को 72 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। शनिवार तक 67 उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार तीनों नगर निगम के 13 वार्डों के उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। पिछले सोमवार को नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हुई थी।
15-15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
एक सप्ताह में कुल 139 उम्मीदवारों ने अपने-अपने इलाके के चुनाव अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए। आयोग के मुताबिक सबसे अधिक कमरूद्दीन नगर और विकास नगर वार्ड से 15-15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जबकि सबसे कम तेहखंड वार्ड में दाखिल हुए, यहां मात्र सात उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए। आयोग के अनुसार बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
इस दौरान जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में खामी मिलेगी उनको रद्द कर दिया जाएगा, उम्मीदवार 30 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद ही वार्ड स्तर पर उम्मीदवारों की संख्या की सही स्थिति स्पष्टï हो पाएगी। उपचुनाव के लिए 15 मई को मतदान होगा और 17 मई को मतगणना होगी।