फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal Corporation removed 800 shanties, made eight acres Kbjamukt

नगर निगम ने हटाईं 800 झुग्गियां, आठ एकड़ जमीन को कराया कब्जामुक्त 

Thu, 06 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 06 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed 800 shanties, made eight acres Kbjamukt
झुग्गियों को हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने बुधवार को गांव घाटा में 800 झुग्गियों को हटा दिया। बता दें कि इस आठ एकड़ सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा जमा रखा था। 

विज्ञापन


यहां पर आएदिन झुग्गियों की संख्या बढ़ती जा रही थी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की संयुक्त निगमायुक्त अनु श्योकंद बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहीं। यहां अवैध भूजल दोहन के लिए लगाए गए बोरवेल पर को भी सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


 नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम जैसे मौके पर पहुंची अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी मशीनों ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू किया लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक चले इस अभियान में इस आठ एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर एक अवैध बोरवेल को भी सील कर दिया। 

कब्जा हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डीटीपी संजीव मान, सहायक इंजीनियर राजीव यादव, जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार,  बादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण मौके पर पहुंचे। 


उनके साथ भारी पुलिस बल व नगर निगम के कर्मचारी छह जेसीबी सहित गांव में पहुंचे।  यह कार्रवाई निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के निर्देश पर की गई। 

पिछले कुछ समय से नगर निगम सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर काफी सख्त है। कब्जा हटाए जाने के बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई फिर से इस जमीन पर कब्जे की कोशिश करेगा तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed