{"_id":"5b75a13242c7922dbf172639","slug":"municipal-corporation-paid-tribute-before-the-demise-of-former-prime-minister-atal-bihari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम के निधन से पहले ही शोक सभा, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को माना सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम के निधन से पहले ही शोक सभा, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को माना सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर बृहस्पतिवार को जहां तरह-तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं, वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इन अफवाहों पर भरोसा कर बड़ी चूक कर दी।
सदन की बैठक में पूर्व पीएम के निधन से पहले ही शोकसभा रख दी गई और दो मिनट मौन रखकर सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री की आत्म शांति की प्रार्थना की। लेकिन इसके बाद जब सदन को पता चला कि पूर्व पीएम अभी भी जीवित हैं तो उन्हें अपनी चूक का अहसास हुआ।
दरअसल, बृहस्पतिवार को निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होने वाली थी। इसके लिए तमाम सदस्य निगम हॉल में एकत्रित हुए। इसी बीच अफवाह आई कि पूर्व पीएम का निधन हो गया।
विज्ञापन
यह सुनते ही वहां मौजूद सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और बैठक को स्थगित कर दिया। पार्षदों और निगम अधिकारियों को इस चूक के बारे में जानकारी मिली तो दोबारा बैठक बुलाई और सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

शर्मसार हुए अफसर, नहीं आए सामने
निगम अधिकारियों और नेताओं से संपर्क किया तो उन्होंने किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया। बैठक के बाद भी निगम अधिकारी सवालों से बचने का प्रयास करते हुए सदन हॉल को छोड़ अपने कक्ष की ओर निकल पड़े।