{"_id":"5f8c4fdd0be57025e541884a","slug":"municipal-corporation-doctors-association-defers-its-strike-against-non-payment-of-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, कहा- अगर एक हफ्ते में भुगतान नहीं हुआ तो दोबारा सोचना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, कहा- अगर एक हफ्ते में भुगतान नहीं हुआ तो दोबारा सोचना होगा
Sun, 18 Oct 2020 07:53 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 18 Oct 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
नगर निगम डॉक्टरों की एसोसिएशन ने बकाया वेतन के लिए सोमवार से शुरू होने वाली अपनी हड़ताल वापस ले ली है। मरीजों को असुविधा से बचाने और उत्तर एमसीडी मेयर की अपील पर एसोसिएशन यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
Municipal Corporation Doctor's Assoc defers its strike that was to begin tomorrow against non-payment of salaries 'to avoid inconvenience to patients & considering appeal of north MCD Mayor'; says if salaries aren't paid in a week they may be forced to reconsider decision. #Delhi
— ANI (@ANI) October 18, 2020विज्ञापन
एसोसिएशन ने कहा कि अगर एक सप्ताह में वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो उन्हें निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी नगर निगम के अधीन सभी छह बड़े अस्पतालों के अलावा इनसे जुड़े पॉलीक्लीनिक और डिस्पेंसरी के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सोमवार से हड़ताल करने वाले थे। वहीं हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार को लगातार सातवें दिन हड़ताल जारी रखी। इस वजह से अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं ठप रहीं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तरी नगर निगम चिकित्सक संघ की महासचिव डॉक्टर मारुति सिन्हा ने बताया था कि वेतन नहीं मिलने के विरोध में उत्तरी नगर निगम के अधीन हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के अलावा राजनबाबू, महर्षि वाल्मीकि, गिरधरलाल और बालकराम अस्पताल के डॉक्टरों सहित सभी छह अस्पतालों से जुड़ीं डिस्पसेंरी व पॉलाक्लिनिक के स्वास्थ्यकर्मी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर रहेंगे।
बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने की वजह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई डॉक्टरों के पास घर का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं।