फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mundka gang rape: two minor involved in brutal rape.

मुंडका गैंगरेप: दो नाबालिग भी थे हैवानियत में शामिल

Mon, 17 Nov 2014 09:20 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Mundka gang rape: two minor involved in brutal rape.

राजधानीवासी वसंत विहार गैंग रेप को अभी भूले भी नहीं थे कि मुंडका में उसी प्रकार के गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। नार्थ-ईस्ट की महिला का उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी युवक से मेलजोल बढ़ाना असम के चार युवकों को नागवार गुजरा।

विज्ञापन


चारों युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं युवकों ने महिला व उसके पुरुष मित्र को डंडो से पीटा। इतने पर ही युवकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उनलोगों ने महिला के निजी अंग में डंडा डाल दिया।
विज्ञापन


सात दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझने के बाद होश में आई महिला ने काउंसलर के सामने अपने साथ हुईऱ् ज्यादती को बयां किया है। जिससे इंसानियत शर्मसार हो गई। बाहरी दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में हुई इस बर्बरतापूर्ण घटना के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसंत विहार की गैंग रेप की घटना के बाद रेप के मामले में कानून भले ही कड़े कर दिए गए हो, लेकिन राजधानी में इस तरह की घटनाओं में कोईऱ् कमी नहीं आ रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं।

महिला के दूसरे युवक से मिलने पर था एतराज

Mundka gang rape: two minor involved in brutal rape.

पुलिस के अनुसार मूलत: असम की रहने वाली 30 साल की महिला आठ साल के बेटे के साथ मुंडका स्थित झुग्गी में रहती है। चार साल पहले दिल्ली आने वाली पीड़ित महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है।

वह मुंडका स्थित जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करती थी। जहां महिला की कानपुर निवासी कमल से नजदीकियां हो गई थी।

महिला के पड़ोस की झुग्गी में असम निवासी चार युवक रहते थे। असम निवासी शाहजहां को महिला का कमल से मिलना जुलना पसंद नहीं था। गत 8 नवंबर को कमल महिला के घर आया था। रात में सभी खाना खाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान शाहजहां अपने तीन दोस्तों के साथ शराब के नशे में महिला के घर आया और कमल को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया।

वहसी वारदात के दो आरोपी नाबालिग

Mundka gang rape: two minor involved in brutal rape.

उसके बाद आरोपियों ने कमल के सामने ही महिला की डंडे से पिटाई की और चारों ने महिला के साथ गैंग रेप किया। आरोपियों ने महिला के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी।

उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया और वंसत विहार मामले की तरह का व्यवहार किया गया। बर्बरता होने से महिला अचेत हो गई। आरोपियों के जाने के बाद कमल ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

उसके बाद सभी ने पीड़ित महिला संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। कमल के बयान पर मुंडका थाना पुलिस गैंग रेप और मारपीट का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। सभी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से दो को जेल और दो नाबालिगों को सुधार गृह भेज दिया है।

पीड़िता के शरीर पर रौंगटे खड़े करने वाले जख्म

Mundka gang rape: two minor involved in brutal rape.

सात दिनों तक इलाज के बाद होश में आई पीड़िता का सामाजिक कार्यकर्ता मैग्लीन मैरिन ने काउसलिंग किया। पीड़िता ने काउंसलर को बताया कि शाहजहां उसपर बुरी नजर रखता था।

कमल से उसका मिलना जुलना शाहजहां को पसंद नहीं था। शाहजहां अकसर उसे कहता था कि वह असम की रहने वाली है और असम के लोगों के साथ ही घूमना चाहिए।

पीड़िता ने बताया कि वह कमल से शादी करना चाहती थी। कमल ने उसकी नौकरी छुड़वा दी थी और उसका सारा खर्च उठा रहा था। कमल से मिलने जुलने की वजह से शाहजहां उसे कई बार धमका चुका था।

आरोपियों ने पीड़ित महिला के साथ जो बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया उससे उसके दिल पर गहरा जख्म हुआ है। लेकिन बाहरी तौर पर जो उसके शरीर पर घाव हैं वह रौंगटे खड़े करने वाले है।

आरोपियों ने पीड़ित महिला की डंडों से पिटाई करने के साथ उसके शरीर को जानवरों की तरह नोंच दिया है। उसके पूरे शरीर पर जख्म हैं, जो यह बताने के लिए काफी हैं कि महिला के साथ आरोपियों ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है।

इस वर्ष हुई गैंग रेप की घटना

Mundka gang rape: two minor involved in brutal rape.

9 नवंबर 2014-द्वारका में 30 वर्षीय युवती से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, गेस्ट हाउस में जन्म दिन की पार्टी में मिलने गई थी महिला, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

23 अक्तूबर 2014-दिल्ली से अपने दोस्त के साथ देहरादून घुमने गई 27 वर्षीय युवती के साथ कैब चालक ने किया गैंग रेप के बाद हत्या।

3 अगस्त 2014-भलस्वा डेयरी इलाके में नाबालिग किशोरी को अगवा कर तीन आरोपियों ने कार में किया गैंग रेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

24 फरवरी 2014-वसंत कुंज में असम की 20 वर्षीय युवती से तीन युवकों ने किया गैंग रेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed