Delhi: पानी का अधिक दबाव होने की वजह से टूटा मुनक नहर का बैराज, जेजे कॉलोनी इलाके में भरा पानी
हरियाणा से दिल्ली पानी की सप्लाई के लिए आने वाली मुनक नहर बवाना में रात 2:30 बजे पानी का अधिक दबाव होने की वजह से टूट गई हैं। पानी बवाना जेजे कॉलोनी इलाके में भर रहा है। नहर को सही करने का कार्य रात को ही शुरू कर दिया गया है।
#WATCH दिल्ली: उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बैराज टूटने से बवाना की जेजे कॉलोनी जलमग्न हो गई और पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। pic.twitter.com/dufUJxvjjC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2024
उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक नहर सही कर दी जाएगी। उधर नहर टूटने के कारण नांगलोई और द्वारका जल शोधक संयंत्र ठप हो गए हैं। इसके अलावा हैदरपुर जल शोधन संयंत्र पर भी प्रभाव पड़ा है। हालांकि, इस संयंत्र में पश्चिमी यमुना नहर से पानी भेजा जा रहा है।
बिजली कंपनी ने बवाना जेजे कॉलोनी की बिजली काट दी है। यहां कई फुट पानी भरने के कारण करंट लगे की आशंका हो गई थी। उधर, इलाके के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कॉलोनी का दौरा किया है और उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने सामान और अपने आप को संभाले। वह बिजली चालू करने की मांग ना करें उनके लिए खाने की व्यवस्था सरकार की ओर से कराई जा रही है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'अगर किसी बात पर ध्यान नहीं दिया जाएगा या सही रखरखाव नहीं किया जाएगा तो ऐसी खबरें तो मिलेंगी ही.'' हम अपने स्तर से जो कर सकते हैं, केंद्र स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन दिल्ली सरकार को आगे आना चाहिए और इस बारे में कुछ करना चाहिए क्योंकि लोग मुसीबत में हैं।'
#WATCH | On the barrage of the Munak canal of North Delhi broke and water entered into the residential areas, BJP MP Manoj Tiwari says, "If anything won't be taken care of or proper maintenance would be done, we will get such news. However, what we can do from our level, we will… pic.twitter.com/EVN8vjCwPm
— ANI (@ANI) July 11, 2024