फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mulayam and Lalu became a member of ‘AAP’

मुलायम और लालू बने ‘आप’ के सदस्य

Fri, 31 Jan 2014 01:15 AM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 31 Jan 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mulayam and Lalu became a member of ‘AAP’

अब मुलायम सिंह यादव, लालू यादव सहित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम भी आम आदमी पार्टी के सदस्यों की सूची में जुड़ गया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का दस जनवरी से शुरू हुए सदस्यता अभियान में 26 जनवरी तक एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। 22 जनवरी तक पचास लाख सदस्यों की वेबसाइट पर घोषणा भी कर दी गई है।
विज्ञापन


इस लक्ष्य को किस तरह पूरा किया जा रहा इसकी सच्चाई सामने आ रही है। पहले राहुल, दिग्विजय बिल गेट्स के बाद अब मुलायम सिंह यादव, लालू यादव सहित कई बड़े नामों से फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत बिना जांच पड़ताल के फर्जी नामों से सदस्यों को रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान महज खानापूर्ति और हास्यास्पद बनकर रह गया है।


पार्टी वेबसाइट पर मुलायम सिंह की सदस्य संख्या 6000045698, लालू यादव की सदस्यता संख्या 6000045590 और चौधरी चरण सिंह का मेंबरशिप नंबर 6000045149 है। सदस्यता अभियान के तहत प्रतिदिन लाखों लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस प्रकार अन्य पार्टियों के प्रमुख सदस्यों से लेकर विवादित व्यक्ति आप की सदस्यता आसानी से हासिल कर सकता है।

आप के जिला सचिव प्रशांत तोमर ने कहा पार्टी की टेक्निकल टीम इस दिशा में काम कर रही है। जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में चेकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के वेरिफिकेशन का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed