{"_id":"b3cb4487a6a0948be79995fcecf12651","slug":"mukul-upadhyay-and-vk-singh-then-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुल उपाध्याय और वीके सिंह पर फिर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुल उपाध्याय और वीके सिंह पर फिर रिपोर्ट
अमर उजाला, धौलाना
Updated Sat, 05 Apr 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंसने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार देर रात गाजियाबाद लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय और भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह के खिलाफ धौलाना थाने में धारा-188 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकुल पर देर तक सभा करने और वीके सिंह पर रोड शो में अनुमति से अधिक वाहन शामिल कराने पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
2 अप्रैल को धौलाना में आरा मशीन के पास शाम को निधार्रित सभा करने के मामले में उड़नदस्ता टीम प्रभारी एमएस राणा ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना धौलाना में जरनल वीके सिंह द्वारा रोड शो के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों के प्रयोग पर वीडियो टीम प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा ने वीके सिंह समेत पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार तोमर पर मामला दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे सपा, बसपा, आप, भाजपा के प्रत्याशी पर दो-दो बार आचार संहिता उल्लंघन के फेर में फंस चुके हैं। धौलाना विधानसभा प्रभारी वाईपी सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के रोड में निर्धारित 10 वाहन शामिल थे।
काफिले के पीछे आम नागरिकों के अपने वाहन चल रहे होंगे। वहीं, मुकुल उपाध्याय ने बताया कि हमारे स्तर से किसी दिशानिर्देश का उल्लंघन नहीं हुआ है। अनुमति के अनुसार निर्धारित टाइम में सभा समाप्त कर दी गई थी।