{"_id":"6cedbed140913bd23608c816139287a7","slug":"mukhtar-ansari-s-wife-s-car-found-in-sahibabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मिली मुख्तार की पत्नी की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मिली मुख्तार की पत्नी की कार
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन 80 फीट रोड पर कौमी एकता दल के विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की पत्नी की कार लावारिस अवस्था में मिली।
विज्ञापन
सूचना के बाद आनन-फानन में एसएसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। कार से 4 चाकू और अन्य सामान मिला है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कार सोमवार को ग्रेटर कैलाश स्थित उनके फ्लैट से चोरी हुई थी।
मंगलवार रात 8 बजे कार मिलने की सूचना पर एसआई राधेश्याम ने जाकर जांच की तो कार मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की निकली। इससे पुलिस को कार के दस्तावेज और 4 चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन
सूचना पर एसएसपी धर्मेंद्र कुमार और एएसपी विपिन टाडा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी की जांच की। टाडा ने बताया कि कार सोमवार को ग्रेटर कैलाश स्थित उनके फ्लैट से चोरी हुई थी। ग्रेटर कैलाश थाने में इसकी एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विधायक के स्टीकर से हुई पहचान ः कार पर विधायक का स्टीकर लगा था। पुलिस को जब दस्तावेजों में अफशा अंसारी का नाम मिला तो उन्होंने मुख्तार अंसारी से संपर्क किया।
पूछताछ में पता चला कि सोमवार को ही उनकी एक और कार चोरी हुई थी। एसआई राधेश्याम की अगुवाई में देर रात तक सर्च आपरेशन चलाकर चोरों की तलाश की गई।