{"_id":"d1bbf05476a130edf5b6f7a71f171a70","slug":"mukhtar-abbas-nakvi-attacks-on-op-chautala-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जेल से कभी कोई मुख्यमंत्री नहीं बना, न ही बनेगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जेल से कभी कोई मुख्यमंत्री नहीं बना, न ही बनेगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 26 Sep 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज तक किसी नेता ने जेल से मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है। आगे ऐसा नहीं होगा। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का यह सिर्फ सपना है। जो सपना रह जाएगा। हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। शुक्रवार को मुख्तार अब्बास नकवी गुड़गांव के सेक्टर पांच में यह बातें मीडिया से कही। वह यहां गुड़गांव सीट से भाजपा उम्मीदवार उमेश अग्रवाल के समर्थन में आए थे।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि हरियाणा का माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। यही कारण है कि उनकी पार्टी अकेले दम पर यहां सरकार बनाएगी। इनेलो के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो भाजपा का ही बनेगा। जेल से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनने वाला।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस के कुशासन से आजिज आ चुकी है। इस बार हवा पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। आने चुनाव बाद सभी को यह पता चल जाएगा। नकवी से जब पूछा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने यूपीए सरकार को घेरा था।
जबकि उनकी सरकार है फिर भी महंगाई कम नहीं हो रही है। उन्होंने यह माना की महंगाई अभी भी है। क्योंकि यह उन्हें विरासत में मिली है। इसे खत्म करने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही इससे लोगों को राहत मिल जाएगी। काफी हद तक यह कम भी हुई है।
बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला ने एक दिन पहले ही अपने बयान में कहा था कि वह तिहाड़ जेल से मुख्श्मंत्री पद की शपथ लेंगे।