फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mukesh Khanna and Raza Murad may come in bike boat fraud investigation

बाइक बोट फर्जीवाड़े में फंसेंगे मुकेश खन्ना और रजा मुराद? सुनवाई आज

Mon, 09 Nov 2020 10:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna and Raza Murad may come in bike boat fraud investigation
कंपनी के तत्कालीन कर्मियों के साथ मुकेश खन्ना... - फोटो : अमर उजाला

बाइक बोट फर्जीवाड़े की आंच बॉलीवुड कलाकारों तक पहुंच सकती है। मुकेश खन्ना और रजा मुराद पर कोट गांव स्थित मुख्य दफ्तर पर आकर निवेशकों को लुभाने व झांसा देने के आरोप का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के पीड़ित निवेशक अकील खान ने मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत फर्जीवाड़े के अन्य आरोपियों के साथ दोनों कलाकारों के खिलाफ गाजियाबाद जिला अदालत में याचिका देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मामले में सोमवार को सुनवाई होगी। अगर अदालत मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश करती है तो दोनों कलाकारों पर भी कानूनी शिकंजा कस कसता है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के इस्लाम नगर निवासी अकील खान ने अधिवक्ता संजीव कुमार निगम और महेश कुमार के माध्यम से अदालत में दी याचिका में आरोप लगाया है कि उन्होंने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि. बाइक बोट कंपनी में पांच बाइक लगाई थीं। उन्होंने अपने बचत खाते से कंपनी के खाते में 3,10,500 स्थानांतरित किए थे। इसके एवज में अकील को 23 सितंबर 2019 को 4,40,275 रुपये का अग्रिम तिथि का चेक भेजा गया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन


मुकेश खन्ना और रजा मुराद आरोपियों के कोट गांव स्थित दफ्तर पर बाइक बोट के प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने लोगों को निवेश के लिए झांसा दिया और लुभाया था। इस कारण उन्होंने अदालत से अन्य आरोपियों के साथ इन पर भी धोखाधड़ी व साजिश की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि. के मालिक, चीती गांव स्थित प्लॉट के मालिक-निदेशक, संजय भाटी, राजेश भारद्वाज, विजयपाल, विनोद कुमार, राजेश सिंह यादव, हरीश कुमार, विनोद कुमार, विशाल कुमार, ललित कुमार, रविंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और कलाकार रजा मुराद व मुकेश खन्ना। 

21 आरोपी अभी भी फरार
फर्जीवाड़े की जांच फिलहाल मेरठ ईओडब्ल्यू कर रही है। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस, ईओडब्ल्यू और नोएडा एसटीएफ मिलकर अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। मामले में अभी भी 21 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सात आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।


पीड़ित निवेशक 50 हजार की इनामी मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल, मास्टर माइंड बीएन तिवारी समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति जब्त करने की मांग कर रहे हैं।  आरोपियों के खिलाफ देश की विभिन्न अदालतों में सैकड़ों धोखाधड़ी के केस चल रहे हैं। आरोपियों ने सेना के जवानों के अलावा लाखों लोगों से पैसे ऐंठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed