{"_id":"a2f49a08ca82a2bfcd0008d219391aa6","slug":"msts-in-auto-travel-by-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनसीआर के ऑटो में एमएसटी से सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एनसीआर के ऑटो में एमएसटी से सफर
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर में ऑटो को मॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इसमें यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के साथ ही सुविधाजनक भी बनाया जाएगा।
परिवहन विभाग ने एनसीआर ऑटो के लिए भी एमएसटी शुरू करने की तैयारी की है। रोडवेज की तर्ज पर ही एमएसटी ऑटो में भी काम करेगी। इसको स्वैप करने की भी जरूरत नहीं होगी।
एमएसटी का नंबर और ऑटो संख्या लिखकर यात्री को कंट्रोल रूम में मैसेज करना होगा। वहां से रूट की दूरी सहित ऑटो चालक के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।
एनसीआर ऑटो परिवहन विभाग की कल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। इनके संचालन की रूपरेखा यूपी परिवहन विभाग ने ही तैयार की थी, बाद में इसे दिल्ली-हरियाणा सरकार ने भी स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
अब ऑटो में एमएसटी सिस्टम शुरू करने का निर्णय परिवहन विभाग ने लिया है। नियमित सफर करने वाले व्यक्ति ऑटो एमएसटी तैयार करा सकते हैं।
एमएसटी पर तीनों राज्यों का संयुक्त प्रयास चल रहा है। यूपी में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रजनीश गुप्ता के निर्देशन में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।