फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mr. Wangchuk attend Happiness Class in delhi

मिस्टर वांगचुक बने हैप्पीनेस क्लास के विद्यार्थी, बोले- सरकारी स्कूलों में है देश का भविष्य

Tue, 30 Jul 2019 04:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
Mr. Wangchuk attend Happiness Class in delhi
हैप्पीनेस क्लास में मौजूद मिस्टर वांगचुक और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूल व्यवस्था में सुधार लाने के लिए थ्री-इडियट्स फेम मिस्टर सोनम वांगचुक सोमवार को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की हैप्पीनेस क्लास में विद्यार्थी बने नजर आए। हैप्पीनेस करिकुलम को समझने के लिए शिक्षाविद् व सुधारक सोनम वांगचुक ने ईस्ट विनोद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया। उनके साथ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व ओडिसा के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास भी साथ थे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों से बात की। बच्चों को तनाव रहित देखकर वह गदगद नजर आए। मालूम हो कि हैप्पीनेस करिकुलम की यह क्लास नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए है। सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन 45 मिनट की यह क्लास लगाई जाती है।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में है देश का भविष्य : वांगचुक
कक्षा खत्म होने के बाद वांगचुक ने दिल्ली सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं में सबसे अच्छा यह लगा कि बच्चे अपनी मातृभाषा में सीख रहे हैं। मातृभाषा में कुछ भी सीखने से आत्मविश्वास आता है। देश का भविष्य सरकारी स्कूलों में है। यहां गणित और विज्ञान ही नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को खत्म करने के भी गुर सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को सब राज्यों को अपनाने की वकालत की। सरकारी स्कूलों में परिवर्तन के लिए जरूर काम करना चाहिए। बता दें कि फिल्म थ्री-इडियट्स में आमिर खान ने फुंसुख वांगडू के रूप में सोनम वांगचुक का ही किरदार निभाया था। वांगचुक से पहले सुपर-30 फेम आनंद कुमार व मेघालय के  शिक्षा मंत्री भी इन हैप्पीनेस कक्षाओं में पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन

   
ओडिशा में भी ऐसी कक्षाएं शुरू करने पर विचार
ओडिसा के शिक्षामंत्री समीर रंजन दास ने यह कक्षा देखने के बाद कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे, जिससे कि वहां भी ऐसी कक्षाएं शुरू हो सकें। हैप्पीनेस पाठ्यक्रम बच्चों को पढ़ाई में केन्द्रित करने में मदद कर रहा है, यह अच्छा प्रयास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में पूरा देश आगे हो : सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह चाहते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में पूरा देश आगे हो। उन्होंने इस मॉडल पर कहा कि हमने अलग-अलग हिस्सों से सीखा है। यहां लोग आ रहे हैं और अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed