फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Swati Maliwal appeals to EAM Jaishankar for action on death of Indian student in US

Jaahnavi Kandula: स्वाति मालीवाल ने की भारतीय छात्रा जाह्नवी के लिए न्याय की अपील, विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 23 Feb 2024 04:05 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Feb 2024 04:05 PM IST
सार

जान्हवी कंडुला को पिछले साल 23 जनवरी को सिएटल की एक सड़क पर पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे जान्हवी की मौत हो गई थी। जान्हवी को कार से कुचलने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं चलेगा। सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
MP Swati Maliwal appeals to EAM Jaishankar for action on death of Indian student in US
Jaahnavi Kandula death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद स्वाति ने शुक्रवार को अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कांडुला की मृत्यु के मामले में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखा है। अपने पत्र में मालीवाल ने विदेश मंत्री से आग्रह किया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और जाह्नवी और उनके परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किंग काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस द्वारा अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के निर्णय से न केवल जाह्नवी का परिवार दुखी है, बल्कि इससे सभी भारतवासियों को दुख पहुंचा है।
विज्ञापन


जान्हवी कंडुला को पिछले साल 23 जनवरी को सिएटल की एक सड़क पर पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे जान्हवी की मौत हो गई थी। घटना के दौरान पुलिस की जिस कार ने जान्हवी को टक्कर मारी, वह 119 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। कार से कुचलने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं चलेगा। सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पिछले साल जनवरी में अमेरिकी राज्य वाशिंगटन में एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। किंग काउंटी अभियोजक के कार्यालय द्वारा घटना में शामिल सिएटल पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने के हालिया फैसले ने न केवल जाह्नवी के परिवार बल्कि पूरे भारतीय समुदाय को गहरा झटका दिया है।' सांसद मालीवाल ने विदेश मंत्री से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पीड़िता और उसके शोक संतप्त परिवार को न्याय मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed