Delhi Liquor Case: संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ी, कल होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 21 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार दोपहर दो बजे सुनवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में फंसे आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में उन्हें सोमवार को पेश किया गया।
कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 21 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। संजय सिंह को एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामना करना पड़ रहा है। वहींं अब सिंह की जमानत याचिका पर 12 दिसंबर मंगलवार दोपहर दो बजे सुनवाई होगी।
The court listed the hearing on the bail application of Sanjay Singh tomorrow at 2 pm. He is to be produced before the court.
— ANI (@ANI) December 11, 2023
Judicial custody is extended till December 21.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को संसद की विशेषाधिकारी मामलों के उल्लंघन की समिति के सामने पेश होने की इजाजत दे दी है। उन्होंने पांच अक्तूबर को समिति के सामने पेश होना था। लेकिन उससे पहले ही उन्हें चार अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उन्हें अपने साथियों, समर्थकों और मीडिया से मिलने की इजाजत नहीं दी है।