फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mp registered FIR against woman who blackmailed him for five crore rupees through nude pictures

बीजेपी सांसद बोले- मदद मांगने आई थी महिला, बेहोश करके ले गई मेरी तस्वीरें, मैं बेकसूर

Mon, 01 May 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 01 May 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
mp registered FIR against woman who blackmailed him for five crore rupees through nude pictures

हनीट्रैप में फंसे गुजरात के बीजेपी सांसद केसी पटेल ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि वे उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। मुझे कानून पर पूरा विश्वास है, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। दरअसल, केसी पटेल के हनीट्रैप से जुड़े होने के बाद दिल्ली में एक गैंग का पर्दाफाश हुआ।

विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि ये गैंग सांसदों और बड़े लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गैंग की सरगना एक हाई प्रोफाइल महिला है जो पूरे प्लान के तहत नेता और बाकी लोगों को फंसाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसी पटेल का आरोप है कि महिला ने उन्हें बेहोश करके उनकी आपत्तिजनक हालत में तस्वीरें ले लीं और उन्हें ब्लैकमेल करके 5 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। दिल्ली ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

सांसद ने बताया कि महिला मदद के लिए उनके लिंक में आई थी, लेकिन एक दिन वह उन्हें अपने घर ले गई। इसके बाद उन्होंने वहां चाय पी और बेहोश हो गए। बाद में महिला ने उन्हें रेप और उनकी अश्लील तस्वीरों के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

सांसद ने इस मायाजाल से निकलने के लिए पुलिस की मदद ली है। पुलिस आधिकारिक सूत्रों ने जांच में बताया कि महिला पूरी साजिश के तहत हाई प्रोफाइल लोगों को अपने जाल में फंसाया करती है। पहले वह उनसे मजबूर होकर मदद की गुहार लगाती है और फिर मौका पाकर अपनी काली करतूत को अंजाम दे डालती है।


बताया जा रहा है कि महिला ने सांसद के खिलाफ पिछले साल झूठा केस भी दर्ज किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक स्पेशल कमीश्नर मुकेश मीणा का ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 (ब्लैकमेलिंग) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed