{"_id":"dcb2c7ad5fa31029e24d73683f55f296","slug":"mp-rao-inderjit-singh-left-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव इंद्रजीत के जाने से नहीं बदलेगी निगम की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव इंद्रजीत के जाने से नहीं बदलेगी निगम की तस्वीर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Feb 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में राव इंद्रजीत के समर्थन में भले ही मेयर टीम और अधिकांश पार्षद खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने के बाद फिलहाल नगर निगम सदन की तस्वीर नहीं बदलेगी। मेयर और अधिकांश पार्षदों ने चर्चाओं के विपरीत भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत के भाजपा में जाने की घोषणा के बाद से शहर में चर्चा थी कि निर्दलीयों के कंधे पर बंदूक रख निगम में सत्तासीन कांग्रेस विपक्ष में आ जाएगी। फिलहाल मेयर टीम और उनके समर्थक पार्षद निर्दलीय के तौर पर ही सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा का दामन थामने गए राव इंद्रजीत के काफिले में मेयर विमल यादव, भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ डिप्टी मेयर बने परमिंदर कटारिया और कुल 35 में से करीब 20 पार्षद नजर आए। कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने वाले छह इनेलो और चार ऐसे पार्षद हैं, जिन्होंने उस समय मेयर बनने में विमल की मदद की थी।
विज्ञापन
बाकी पार्षदों में से एक कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आकर मेयर पद की दावेदार थी। एक उनका समर्थक था। इंसाफ मंच के प्रवक्ता जीएल शर्मा का कहना है कि फिलहाल किसी ने भाजपा का की सदस्यता नहीं ली है। आने वाले समय में राव के सभी समर्थक भाजपा की आधिकारिक सदस्यता लेंगे।
मंगतराम बागड़ी बने रहेंगे नेता
मेयर टीम के भाजपा में शामिल होने के कयासों से बीच ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा पार्षद दल के नेता मंगतराम बागड़ी का पद छिन जाएगा। फिलहाल के घटनाक्रम से उनका पद भी बच गया है।