फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Pappu Yadav raised questions on the death of Pandav Kumar.

Delhi NCR News: पांडव कुमार की मौत पर सांसद पप्पू यादव ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
बिहार के पूर्णिया से सांसद ने कहा, दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन, जिम्मेदारी सरकार ले
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा, आखिर भाजपा शासित राज्यों में बिहार के लोगों पर क्यों हो रहा है अत्याचार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पांडव कुमार की पुलिसकर्मी की गोली से मौत होने को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले ने दिल्ली की सरहद पार करनी शुरू कर दी है। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए पांडव कुमार की हत्या की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि घटना के 13 दिन बीत जाने के बावजूद दिल्ली सरकार की ओर से न तो पीड़ित परिवार के लिए किसी मुआवजे की घोषणा की गई और न ही न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया। उन्होंने इसे पूर्वांचल और बिहार के लोगों के प्रति भाजपा की सोच का प्रतिबिंब बताया। सांसद ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये नकद सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आर्थिक, कानूनी तथा मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पप्पू यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने इस घटना पर अब तक संवेदना तक व्यक्त नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हर संकट की स्थिति में पूर्वांचल और बिहार के लोगों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्या पूर्वांचल के लोग भारतीय संविधान के तहत समान अधिकार रखने वाले नागरिक नहीं हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार पूर्वांचल के लोगों के साथ भेदभाव और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। पप्पू यादव ने कहा कि पहले महाराष्ट्र और गुजरात में इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती थीं, लेकिन अब देश की राजधानी दिल्ली और बिहार में भी पूर्वांचल के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों के निर्माण और विकास में पूर्वांचल के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रेहड़ी-पटरी लगाने से लेकर निर्माण कार्य, फैक्ट्री मजदूरी, घरेलू कामकाज और छोटे व्यापार तक, पूर्वांचल के लोग शहरों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं। इसके बावजूद उनके साथ दोहरे व्यवहार और अपमानजनक रवैये की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहारी होने के कारण किसी व्यक्ति को गोली मार देना केवल एक हत्या नहीं बल्कि समाज की खतरनाक मानसिकता को दर्शाता है। यह सवाल खड़ा करता है कि क्या विकसित भारत और स्वस्थ समाज की अवधारणा में क्षेत्रवाद और नफरत की राजनीति के लिए कोई जगह होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का रक्त चरित्र अब लोगों के सामने उजागर हो चुका है।
------------------
विनोद डबास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed