फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   movement raised the hackles of Yogendra Yadav

इस आंदोलन ने भी बढ़ा दी योगेन्द्र यादव की मुश्किलें

Tue, 03 Mar 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 03 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
movement raised the hackles of Yogendra Yadav

आम आदमी पार्टी संयोजक पद को लेकर पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी नेता योगेंद्र यादव की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। पिछले महीने गुड़गांव में योगेंद्र यादव के नेतृत्व में किए गए जय किसान आंदोलन को लेकर गुड़गांव पुलिस ने आप नेता योगेंद्र यादव समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल पूरी कर चालान कोर्ट में पेश कर दिया है।

विज्ञापन


हरियाणा में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा देने, वैट में बढ़ोतरी समेत अन्य मुद्दों पर 21 फरवरी को आप नेता योगेंद्र यादव के नेतृत्व में शुरू किए गए जय जवान आंदोलन को लेकर गुड़गांव पुलिस ने योगेंद्र यादव, एक महिला कार्यकर्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। सिविल लाइंस थाना में एफआईआर नंबर 132 में योगेंद्र यादव, परमजीत, जेएस कादयान, आरसी राव, गीता गणेश समेत नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी 188/283 के अलावा हरियाणा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस एक्ट के तहत पुलिस की बिना अनुमति के प्रदर्शन, रैली व जुलूस, धरना-प्रदर्शन आदि करना कानून का उल्लंघन माना जाता है। 21 फरवरी को गुड़गांव में आप नेताओं द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन के दौरान जाम की स्थिति बन आई थी। प्रदर्शन की पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं दी गई थी। आंदोलन की वीडियो फुटेज समेत फोटोग्राफ भी पुलिस के पास है। गैर आधिकारिक तौर पर पार्टी प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे जेएस कादयान के मुताबिक उन्हें पुलिस की तरफ से कोई नोटिस नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगा था जाम

गुड़गांव से शुरू हुए आप के जय जवान आंदोलन पैदल यात्रा के दौरान गुरुद्वारा रोड, अग्रसेन चौक और महरौली रोड पर देर तक यातायात प्रभावित रहा था। सेक्टर-14 में सांसद के आवास के पास बैरिकेडिंग कर सड़क के एक हिस्से में लोगों के प्रवेश पर कुछ देर के लिए बंदिश लगा दी थी। बावजूद इसके लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed