{"_id":"69fdf419614e65c92b06894c","slug":"mothers-of-special-olympics-athletes-to-be-honored-on-mothers-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135511-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मदर्स डे पर स्पेशल ओलंपिक्स खिलाड़ियों की माताओं को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मदर्स डे पर स्पेशल ओलंपिक्स खिलाड़ियों की माताओं को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मदर्स डे के अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स खिलाड़ियों की माताओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप और स्पेशल ओलंपिक्स भारत के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम 11 मई को द ललित में होगा। इसका उद्देश्य उन माताओं के संघर्ष, समर्पण और अटूट विश्वास को सम्मान देना है, जिन्होंने अपने बच्चों को हर चुनौती के बीच आगे बढ़ने का हौसला दिया।
कार्यक्रम में द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ज्योत्सना सूरी और मल्लिका नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। दोनों अतिथि स्पेशल ओलंपिक्स खिलाड़ियों की माताओं से मुलाकात कर उनके योगदान को सम्मानित करेंगी।
आयोजकों के अनुसार, अक्सर खिलाड़ियों की उपलब्धियों के पीछे परिवार, खासकर माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए ये माताएं न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें समाज में पहचान बनाने के लिए निरंतर प्रेरित भी करती हैं। यही कारण है कि इस कार्यक्रम को मातृत्व, संघर्ष और प्रेरणा के उत्सव के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का समापन हाई टी के साथ होगा, जिसमें अतिथियों और खिलाड़ियों के परिवारों को आपस में संवाद का अवसर मिलेगा। आयोजन में कई सामाजिक हस्तियां, खेल जगत से जुड़े लोग और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल होने की संभावना है।