फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother threw her 5 month old daughter canal

5 महीने की बच्ची को मां ने नहर में फेंका

Thu, 27 Mar 2014 07:51 AM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
Mother threw her 5 month old daughter canal

वसुंधरा सेक्टर-4 निवासी महिला ने अपनी पांच माह की बच्ची को बुधवार दोपहर हिंडन नहर में फेंक दिया। पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर बच्ची को निकाला और मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-4 ए निवासी इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी रवि मोहन त्यागी की शादी नौ साल पहले अंशिका से हुई थी। उनका पांच साल का बेटा और पांच माह की बेटी है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तीन बजे अंशिका डेंटिस्ट के पास जाने की बात कहकर घर से बेटी वाणी को लेकर निकली थीं। आरोप है कि वसुंधरा सेक्टर-1 पुलिया के पास पहुंचकर अंशिका ने अपनी बेटी को हिंडन नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पति का अरोप?

Mother threw her 5 month old daughter canal

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि पति शराब पीकर तंज कसता है, जबकि पति ने पत्नी को मानसिक रूप से बीमार बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आसपास के लोगों ने महिला को पकड़ा और बच्ची को बाहर निकालकर नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

सीओ रण विजय सिंह ने बताया कि महिला का कहना है कि पति शराब के नशे में पत्नी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था। इससे वह परेशान है। हालांकि बच्ची नहर में कैसे गिरी इसकी जानकारी वह नहीं दे रही है। उधर, पति का कहना है कि महिला मानसिक रोगी है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed