फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother takes poison, including four children

उसने अपने चारों बच्चों को सल्फास खिला दिया

Fri, 10 Jan 2014 09:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 10 Jan 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
Mother takes poison, including four children

पति की शराब की लत से परेशान एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर चार बच्चों समेत खाने में सल्फास मिलाकर खा लिया।

विज्ञापन


महिला और उसकी बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर है। मामला दुहाई का है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि मोदीनगर सीकरी खुर्द निवासी मुनेश शर्मा पिछले दस वर्षों से ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में चपरासी है और स्कूल परिसर के आवास में परिवार समेत रहता है।

मुनेश आए दिन शराब पीकर पत्नी प्रवेश (35) से मारपीट करता था। बुधवार रात भी उसने प्रवेश को पीटा था। बृहस्पतिवार सुबह फिर उसने शराब पीकर पत्नी से मारपीट की और घर से चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रवेश बाजार गई और सल्फास ले आई। उसने मीठे जवे बनाए और उसमें सल्फास मिलाकर अपने बच्चों शिखा (13), सुमित उर्फ अनमोल (5) और साक्षी (11) और गुनगुन उर्फ सीमा (7) को खिलाया और खुद भी खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे कमरे से बेटी गुनगुन चीखती हुई स्कूल पहुंची और उसने पीटी टीचर निखिल चौधरी और अन्य टीचर को बताया कि मां, भाई और उसकी बहनें बेहोश हैं। स्कूल टीचर कमरे की ओर दौड़ पडे़ और वहां का मंजर देखकर दंग रह गए। गंभीर हालत में पांचों को आईटीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां से गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल रेफर किया गया।

जहां प्रवेश और बेटी शिखा (13) की उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे सुमित उर्फ अनमोल (5) और बेटियों साक्षी (11) और गुनगुन उर्फ सीमा (7) की हालत गंभीर है, तीनों सर्वोदय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, मुनेश को मुरादनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


बता दें कि शिखा कक्षा सात में पढ़ती थी जबकि साक्षी छठवीं, गुनगुन तीसरी और अनमोल यूकेजी में पढ़ता है। मुनेश को शराब का आदी होने के चलते स्कूल प्रशासन ने एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया था। उसकी जगह पत्नी प्रवेश को रख लिया था।

20 साल पहले हुई थी शादी
मुरादनगर के कुम्हेड़ा गांव की प्रवेश की शादी 20 वर्ष पहले मुनेश से हुई थी। गोपाल शर्मा के दो बेटों में मुनेश छोटा और मुकेश बड़ा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed