'हां... मैं हत्यारी हूं': कलयुगी मां ने सात दिन की मासूम को दी मौत, फिर अगवा करने की रची साजिश: ऐसे हुआ खुलासा
ख्याला इलाके में एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है। मां ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह दिन की मासूम को मां ने दी मौत
पुलिस अधिकारी का कहना है कि बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला की पहचान शाहदरा निवासी शिवानी (28) के रूप में हुई है। वह अपने पति विमलेश और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शाहदरा इलाके में रहती थी। कुछ दिन पहले वह ख्याला स्थित अपने मायके आई थी।
छह दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बृहस्पतिवार रात उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। वह बच्ची के साथ अपने मायके आ गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवानी ने शुक्रवार तड़के 5:30 बजे पुलिस को फोन कर अपनी छह दिन की बच्ची के अपहरण होने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
मासूम के गायब होने की रची साजिश
शिवानी ने बताया कि देर रात उसने बच्ची को दूध पिलाया और सुबह करीब 4:30 बजे उसकी नींद खुली तो अपनी बच्ची को गायब पाया। पुलिस आस पास के इलाके में बच्ची की तलाश करने में जुट गई। साथ ही पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान पीड़ित महिला ने अपना टांका कटवाने की बात कहकर वहां से चली गई। पुलिसकर्मियों को उसका बर्ताव थोड़ा अजीब लगा, लेकिन उन्होंने महिला को रोका भी नहीं।
पड़ोस में मिला चौथी बेटी का शव
उधर, तलाशी के दौरान महिला के पड़ोस के मकान की छत से पुलिस को बैग में बच्ची का शव मिला। पुलिस बच्ची को लेकर पास के अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां का व्यवहार संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने बच्चे के माता-पिता की तलाश शुरू की। शिवानी अस्पताल नहीं गई थी। पुलिस टीम ने उसकी अस्पताल के अलावा बस, मेट्रो स्टेशनों और शाहदरा स्थित उसके घर पर पुलिस टीम को भेजा।

कलयुगी मां ने कबूला गुनाह
पुलिस ने शाहदरा से शिवानी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि यह उसकी चौथी बच्ची थी। दो की पहले ही मौत हो चुकी है। इस वजह से उसे बहुत ताना का सामना करना पड़ रहा था। फिर से बेटी होने से वह परेशान हो गई और बच्ची को दूध पिलाते समय यह सब सोचकर उसने बच्ची का गला घोंट दिया और फिर उसे बगल की छत पर फेंक दिया।
उसके बाद वह परिवार के सदस्यों को बताने के लिए बच्ची के अगवा होने की कहानी रची। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के बयान की पुष्टि करने और मौत के कारण का पता लगाने के लिए बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बच्ची का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।