फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother innocent wild animals thrown forward

इस बेरहम मां ने जंगली जानवरों के आगे फेंका चार माह का मासूम

Mon, 30 Jan 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mother innocent wild animals thrown forward
file photo - फोटो : अमर उजाला

पुलप्रह्लादपुर में मां के द्वारा दो वर्षीय बेटे को सीढिय़ों में फेंकने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि पुलप्रह्लादपुर इलाके में ही कलयुगी माता-पिता की करतूत सामने आई है। कलयुगी माता-पिता ने अपनी चार महीने की बच्ची को कड़कड़ाती सर्दी में मरने के लिए जंगल में जंगली जानवरों के बीच छोड़ दिया। 

विज्ञापन


जंगल से गुजर रहे एक युवक की नजर बच्ची पर कुछ देर बाद पड़ती ती शायद जंगली जानवरों ने नोंच लिया होता। पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर बच्ची को एनजीओ को दे दिया है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर शनिवार शाम को बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि एमबी रोड पर तुगलकाबाद लाइट सिग्नल केपास स्थित हनुमान मंदिर के पीछे जंगल में दीवार के पास एक बच्ची पड़ी हुई है। जंगल से गुजर रहे युवक ने इसकी जानकारी हनुमान मंदिर के पुजारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जंगल में है काफी जंगली जानवर

Mother innocent wild animals thrown forward
file photo - फोटो : अमर उजाला
पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। चार-महीने की बच्ची ने लाल-काले रंग का स्वेटर पजामी पहन रखी थी। बच्ची एक कंबल में लिपटी हुई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची सो रही थी। पुलिस ने रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची की एम्स में मेडिकल जांच कराई थी। बच्ची पूरी तरह ठीक है।


पुलिस ने रात भर बच्ची को अपने पास रखा। पुलप्रह्लादपुर थाने में तैनात एसआई ईश्वर सिंह व महिला पुलिसकर्मियों ने रात भर बच्ची की देखभाल की और चम्मच से उसे दूध पिलाया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने बच्ची को देखभाल के लिए शनिवार सुबह सरिता विहार स्थित एक एनजीओ को दे दिया है। बच्ची की माता मोमिना और पिता इरशाद को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उन्हें रात में कोर्ट में पेश करेगी। 


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस डीडीए ग्राउंड के जंगल में बच्ची को छोड़ा था उस जंगल में काफी जंगली जानवर हैं। उसमें आवारा कुत्ते, बिल्ली व सियार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर अगले कुछ घंटों तक बच्ची के बारे में पता नहीं लगता तो बच्ची केसाथ कोई अनहोनी हो सकती थी। जंगल जानवर बच्ची को नोच लेते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed