मां, मासूम और मौत: दो साल के बेटे के सामने इकरा ने लगाई फांसी, चुन्नी को फंदा बनाकर लटकी; मासूम ने सब देखा
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना शनिवार तड़के मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम गौतम विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला इकरा अपने कमरे में मृत पाई गई।
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह 24 वर्षीय महिला इकरा ने अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस समय महिला ने फांसी लगाई उस समय उसका दो वर्ष का बेटा कमरे में ही था। पुलिस को शुरुआती जांच में न तो कारणों का पता लगा है और न ही मौके से सुसाइड नोट मिला है।
इकरा ने चुन्नी से लगाया फंदा
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना शनिवार तड़के मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम गौतम विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला इकरा अपने कमरे में मृत पाई गई। उसने चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था।
एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला को जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद क्राइम व एफएसएल को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया।
इकरा का पति पहले ही जेल में बंद
उपायुक्त मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इकरा का पति किसी केस में जेल में बंद हैं। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।