{"_id":"637a0e0a8601b10fde5b6135","slug":"mother-dairy-milk-price-hike-mother-dairy-hikes-milk-prices-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने चुकाने होंगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने चुकाने होंगे रुपये
Sun, 20 Nov 2022 04:54 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 20 Nov 2022 04:54 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक, मदर डेयरी द्वारा इस साल दूध की कीमतों में चौथी बार दूध की कीमतों को बढ़ाया है।
विज्ञापन
मदर डेयरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर के बाजार में फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक, मदर डेयरी द्वारा इस साल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का यह चौथा दौर है।
विज्ञापन
The price of full cream milk has increased from Rs 63 per litre to Rs 64 per litre; the price of token milk increased from Rs 48 per litre to Rs 50 per litre. No revision in price of 500ml packs of full cream milk: Spokesperson, Mother Dairy pic.twitter.com/NcLBLNVyUz
— ANI (@ANI) November 20, 2022विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी है। टोकन दूध (थोक में बेचा जाने वाला दूध) सोमवार से 48 रुपये प्रति लीटर की जगह 50 रुपये प्रति लीटर में बेचा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने 500 एमएल के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन