फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother brutally beaten for not giving money for drugs, critical

Delhi NCR News: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां को बेरहमी से पीटा, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
-पंजाबी बाग इलाके की घटना, 13 साल के पोते ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया
विज्ञापन

-महिला का सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस को पड़ोसियों ने दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पंजाबी बाग इलाके में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी मां (55) को बेरहमी से पीटा। आरोपी के 13 साल के बेटे ने यह सब देखकर पड़ोस में रहने वाले लोगों को शोर मचाकर बुलाया, तब तक महिला बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी तो आरोपी वहां से भाग गया। महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के पोते के बयान पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने बेटे और पोते के साथ पश्चिमपुरी इलाके में रहती है। 13 साल का नाबालिग पोता छठीं में पढ़ता है। पंजाबी बाग थाने में दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग ने बताया कि घटना 14 अप्रैल की है। वह शाम में दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। वहां से घर आने पर उसने पिता को दादी की पिटाई करते हुए देखा। उसके पिता लात-घूंसों से दादी की इसलिए पिटाई कर रहे थे, क्योंकि दादी उन्हें नशा करने के लिए पैसे नहीं दे रही थी।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान उसने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पिता ने उसे धक्का दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लेकर गई, लेकिन उनकी हालत देखकर उसे डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नाबालिग पोते के मुताबिक उसकी दादी के चेहरे कान, चेहरे और नाक पर गंभीर चोट है। महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। पुलिस ने पोते के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से भागे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed