फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother and two daughter attack on mobile shop in delhi

मां-बेटियों ने मोबाइल शॉप पर किया हमला, कर्मचारी का कान काटा और फोन ले हुईं फरार

Thu, 23 Feb 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
mother and two daughter attack on mobile shop in delhi

राजौरी गार्डन इलाके में खरीदा गया मोबाइल खराब हो जाने पर मां-बेटियों ने मोबाइल शोरूम में घुसकर बवाल किया। आरोपियों ने न सिर्फ शोरूम में तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों की जमकर पिटाई भी की।

विज्ञापन


मोबाइल शोरूम मालिक हाथ जोड़कर तोड़फोड़ न करने की मिन्नत करता रहा। महिलाओं के हमले में एक कर्मचारी का कान कट गया। काफी देर हंगामा करने के बाद महिलाएं एक कर्मचारी का मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गईं।
विज्ञापन


खबर मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी रोहित को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह पूर्व सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल खरीदा था

mother and two daughter attack on mobile shop in delhi

पुलिस के मुताबिक, शोरूम मालिक एन.एस कोहली परिवार के साथ राजौरी गार्डन में रहते हैं। ए/2/39 राजौरी गार्डन में इनका मोबाइल फोन का शोरूम है। कोहली के मुताबिक पांच माह पूर्व मादीपुर निवासी अपर्णा वर्मा ने सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल खरीदा था।

फोन खरीदते समय उसका इंश्योरेंस भी कराया गया था। किसी कारण फोन खराब हो गया। महिला ने फोन सही होने के लिए जनकपुरी स्थित सर्विस सेंटर पर दिया।

स्पेयर पार्ट्स मौजूद न होने के कारण महिला का फोन सही होने में देरी हो रही थी। आरोप है कि सोमवार शाम करीब 4:30 बजे महिला अपनी दो बेटियों के साथ दुकान पहुंची। वहां पहुंचते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया।

कर्मचारियों पर लातों, घूंसों से हमला

mother and two daughter attack on mobile shop in delhi
ladies fight in shop

कर्मचारियों व शोरूम मालिक के साथ गाली-गलौच करने के दौरान आरोपी अपना फोन वापस मांगने लगी। मना करने पर महिला ने शोरूम में हंगामा शुरू कर दिया। उसने व दोनों बेटियों ने शोरूम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कंप्यूटर तोड़ डाले।

कर्मचारियों पर लातों, घूंसों से हमला करने के अलावा लोहे की रॉड से रोहित नामक कर्मचारी के कान पर हमला कर दिया। ​हमले में रोहित का कान कट गया।

काफी देर हंगामा करने के दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई तो आरोपी महिलाएं एक कर्मचारी मदन का मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गईं। पूरे मामले की एक कर्मचारी ने वीडियो बना लिया है, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed