{"_id":"d8eaa6f75609d8e8660b27c55f80ab82","slug":"mother-and-child-care-hospital-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 24 X 7 सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 24 X 7 सेवा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 29 Jan 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 10 के मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का चार्ज जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है।
विज्ञापन
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो कि अस्पताल के रखरखाव की निगरानी करेगी।
जिला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल का शिलान्यास छह अप्रैल 2002 को किया गया था। अस्पताल पर करीब साढ़े 17 करोड़ रूपये की राशि खर्च हुई है। इस अस्पताल का उद्घाटन 2012 को कर दिया गया था, लेकिन कार्य अधूरे होने की वजह से हुडा ने इसका चार्ज नहीं दिया था।
अब यह अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। ऐसे में हुडा ने इसका चार्ज स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है। सिविल सर्जन डा. पुष्पा बिश्नोई ने अस्पताल के रखरखाव की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
इस कमेटी में मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डा. जयभगवान जाटान, डा. धर्म सिंह और डा. शुभा बंसल शामिल हैं। डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि अस्पताल में अब केवल छोटी मोटी कमियां रह गई है। हुडा के संबंधित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि तीन माह के भीतर तमाम कमियों को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रसव वार्ड में आने लगी मरीज
डा. जाटान ने बताया कि मदर एंड चाइल्ड केयर में हाल ही में 24 घंटे सातों दिन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें गायनी के मरीजों ने आना भी शुरू कर दिया है। जल्द ही यहां पर आपातकालीन सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी।