फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Moth Watch' at Delhi Zoo for the first time; nature lovers to have a special experience on the night of July 25

Delhi NCR News: दिल्ली चिड़ियाघर में पहली बार 'मोथ वॉच', 25 जुलाई की रात प्रकृति प्रेमियों को मिलेगा खास अनुभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विश्व मोथ जागरूकता सप्ताह के तहत शाम सात से नौ बजे तक कार्यक्रम, पंजीकरण अनिवार्य
विज्ञापन

व्यस्कों के लिए 50 व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 रुपये शुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अगर रात के समय चिड़ियाघर की हरियाली के बीच प्रकृति को करीब से देखने का मौका मिले, तो यह अनुभव खास हो सकता है। दिल्ली चिड़ियाघर में पहली बार ऐसा अवसर मिलने जा रहा है। यहां 25 जुलाई की रात वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम के तहत मोथ वॉच का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात सात से नौ बजे तक होगा।
विश्व मोथ जागरूकता सप्ताह (21-27 जुलाई) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति प्रेमियों के लिए एक छोटा सेमिनार भी रखा जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ मोथ की विभिन्न प्रजातियों, उनके जीवन व पर्यावरण में भूमिका के बारे में जानकारी देंगे। चिड़ियाघर पहले भी पक्षियों व तितलियों से जुड़े वॉक कार्यक्रमों का आयोजन कर चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिड़ियाघर की वेबसाइट या एनजेडपी साथी मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य है। व्यस्कों के लिए 50 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। मोथ की प्रजातियों में विविधता है। इनके पंखों का फैलाव कुछ मिलीमीटर से 30 सेंटीमीटर तक हो सकता है। ये खाद्य श्रृंखला का जरूरी हिस्सा हैं। चमगादड़, पक्षी, मकड़ी, छिपकली व परजीवी ततैया इन पर निर्भर रहते हैं। मोथ की संख्या घटने से पूरी खाद्य श्रृंखला प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed