फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most of the mask are not effective in delhi pollution

दिल्ली के प्रदूषण से बचाने में अधिकतर मास्क कारगर नहीं

Fri, 15 Nov 2019 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Nov 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Most of the mask are not effective in delhi pollution
- फोटो : पीटीआई

दिल्ली में प्रदूषण जहां फिर से लोगों की सांसों को सांसत में डाल चुका है। वहीं बाजारों, बस और मेट्रो में भी लोग मास्क लगाए घुम रहे हैं। मास्क की बिक्री भी तेज हो गई है। जबकि डॉक्टरों का मानना है कि दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 से भी छोटे कण होने की वजह से ज्यादात्तर मास्क इंसानों के लिए लाभ नहीं पहुंचा सकते।

विज्ञापन


किसी भी शोध में यह सामने नहीं आया है कि मास्क पीएम 2.5 या इससे छोटे आकार के प्रदूषकों से बचाने में असरदार हैं। उन्होंने बताया कि छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचकर शरीर के सभी अंगों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाने लगते हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्रदूषित इलाकों में कुछ बेहतर मास्क का इस्तेमाल किया जाए तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है। एम्स के डॉ. जावेद बताते हैं कि सामान्य सर्जिकल मास्क और धूल रोकने वाले मास्क भी किसी काम के नहीं हैं। ये छोटे आकार के कणों को सांस की नली में जाने से नहीं रोक पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क खरीदने से पहले उसमें देखें कि फिल्टर और पहने के लिए दो इलास्टिक होनी चाहिए। एक इलास्टिक वाले मास्क में कई खुली जगह छूट जाती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग मास्क पहने हुए हैं, लेकिन बाहर से हवा जा रही है।

ऐसे मास्क पहनने से कोई फायदा नहीं होगा। एन 96 मास्क को सबसे सुरक्षित माना जाता है। डॉक्टर भी आमतौर पर यही मास्क यूज करते हैं। एन-95 का अर्थ है कि ये मास्क 95 प्रतिशत प्रदूषण को फेंफड़ों तक जाने से रोक देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed