फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most loot cases of noida files on 7th day of month

नोएडाः 7 तारीख सबसे ज्यादा लूट, ये है कारण

Fri, 08 Aug 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 08 Aug 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
Most loot cases of noida files on 7th day of month

नोएडा में सात तारीख को लूटपाट, छीनाझपटी जैसी वारदातों का खतरा बढ़ जाता है। हजारों औद्योगिक इकाइयों वाले इस शहर में सात तारीख को ज्यादातर कंपनियों में वेतन का भुगतान होता है और इस बात से लुटेरे और चोर अंजान नहीं हैं। हां, पुलिस जरूर इस तथ्य को नजरंदाज करती है, जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 में हुई साढ़े चौदह लाख की लूट भी इसी खामी का नतीजा है। इस लूट में बदमाशों को एक भी गोली नहीं चलानी पड़ी और बिना किसी विरोध के वो रुपये लूट कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दिल्ली से जैसे ही पैसा निकाला गया, उसी वक्त से ही बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया होगा और जैसे ही मौका लगा वारदात को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन


दो माह पहले भी इसी रोड पर सात तारीख को ही लूट हुई थी। पुलिस ने बताया कि कार में बैठे लोगों की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी ताकि सुराग लग सके। वारदात के दौरान बाइक के नंबर लोग नहीं देख पाए, क्योंकि बाइक तेज रफ्तार थीं और नंबर प्लेट पर नंबर भी टेढ़े-मेढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मानना है कि अगर पुलिस की गश्त तेज होती तो शायद अपराधी डरते। बैंकों और सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाई जाने की भी बात लोग कहते हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि जब भी कोई बैंक से मोटी रकम निकाले तो पुलिस से मदद ली जा सकती है। लेकिन, इस तरह की सूचना नहीं दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed