फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most demand of laptops in the market, men and women are buying handkerchiefs to cover their mouths

बाजार में लैपटॉप की सबसे ज्यादा डिमांड, मुंह ढकने के लिए पुरुष गमछे तो महिलाएं खरीद रहीं रुमाल

Tue, 19 May 2020 07:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 19 May 2020 07:35 PM IST
सार

  • बाजारों में दिख रही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनकर सड़कों पर निकल रहे लोग
  • खरीदारी में लैपटॉप, कूलर, एसी की डिमांड तो मुंह ढकने के लिए गमछा, तौलियों की खरीद बढ़ी
  • कार-बाइक पर नियमों का उल्लंघन करते नजर आए लोग

विज्ञापन
Most demand of laptops in the market, men and women are buying handkerchiefs to cover their mouths
पूर्वी दिल्ली के बाजार में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के स्टोर पर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई से लेकर मां-बाप के ऑफिस के कामकाज तक सब कुछ ऑनलाइन हो गए। लोग मानकर चल रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह ट्रेंड बरकरार रह सकता है।
विज्ञापन


इसका सीधा असर बाजार में लैपटॉप की खरीद पर पड़ा है। मंगलवार को बाजार खुलने के बाद सबसे ज्यादा लोग इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने वाली दुकानों पर नजर आए, तो गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का बाजार भी गर्म दिखाई पड़ा।

विज्ञापन


लक्ष्मीनगर मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के एक आउटलेट पर खड़े सेल्समैन शशि कुमार ने बताया कि सुबह से ही वे लगभग एक दर्जन लैपटॉप की बिक्री कर चुके हैं। यह सामान्य ट्रेंड से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर उनके आउटलेट पर रोज दो से तीन लैपटॉप बिका करते थे। लोग लैपटॉप के साथ इंटरनेट सर्विस प्रदान करने वाले एसेसरीज के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं।

इससे साफ होता है कि लैपटॉप अब लोगों की जिंदगी में ज्यादा अहम स्थान बना चुका है। लैपटॉप की खरीद के बाद ज्यादतर लोग कूलर, एसी जैसी चीजों की खरीद करते नजर आए।

सोशल डिस्टेंसिंग नियम बनता दिखा

बाजारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के प्रति जागरूक दिखे। सभी स्टोर्स पर एक निश्चित संख्या से ज्यादा लोगों को एक बार में स्टोर में जाने से रोका जा रहा था। प्रवेश के समय भी गेट पर खड़े गार्ड लोगों के हाथ सैनिटाइज करते दिखाई पड़े। यह आने वाले दिनों में खरीदारी का एक नया ट्रेंड बनता दिखाई पड़ रहा है।

मास्क जरुरी

दिल्ली में बाजार खुलने के पहले ही दिन काफी अधिक संख्या में लोग सड़कों पर निकले। कई जगहों पर जहां-तहां जाम लग गया। बाजारों में लोग जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए अपने परिवार के साथ भी निकलते दिखाई पड़े।

लोगों पर कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता का असर दिखाई पड़ा। ज्यादातर लोगों ने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। वहीं दुकानों, स्टोर्स पर खड़े लोग पूरी तरह मास्क लगाए हुए और हाथों में ग्लव्स के साथ नजर आए।

Most demand of laptops in the market, men and women are buying handkerchiefs to cover their mouths
पूर्वी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक - फोटो : Amar Ujala

लेकिन यहां नहीं दिखा नियमों का पालन

बस स्टॉप पर लोगों की कम भीड़ दिखाई पड़ी, तो कारों में ज्यादा लोग दिखाई पड़े। एक कार में तीन से चार लोग सफर कर रहे थे। इस तरह यहां लोग नियमों का उल्लंघन करते दिखाई पड़े।

नियमों के उल्लंघन के मामले में दोपहिया वाहन सबसे आगे दिखाई पड़े। कई दोपहिया वाहनों पर एक से ज्यादा लोग सवारी करते दिखाई पड़े जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि एक दोपहिया वाहन पर एक व्यक्ति ही सवारी कर सकेगा।

कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा बिक रहे गमछे

कोरोना ने लोगों की खरीदारी का पैटर्न भी बदल दिया है। कपड़ों की दुकान पर लोग सबसे ज्यादा गमछे खरीदते दिखाई पड़े। एक दुकानदार के मुताबिक पुरुष वर्ग अपने मुंह को ढकने के लिए सबसे ज्यादा गमछे-तौलियों की मांग कर रहे हैं, वहीं रुमाल महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed